
मैंने १४ मार्च २००९ को अपने ब्लॉग में इस बारे में लिखते हुए कहा था कि आडवाणी प्रधानमंत्री नही बनेंगे । मेरे ये तथ्य किसी तरह हवा हवाई बातों से नही आए थे बल्कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणीयों के आधार पर मैने ये बातें लिखी थी । अब आगे क्या होगा ये सभी भविष्य की बातें हैं लेकिन यकिन रखिए कि जब नास्त्रेदमस नें अपनी भविष्यवाणी में सांकेतिक रूप से मनमोहन सिंह का नाम लिये हैं तो जरूर कोई गहरी बातें भविष्य के गर्भ में होंगी ।
आगे का भविष्य मैने नास्त्रेदमस की नजरों से इस तरह समझा है कि हमें आतंकवाद का खतरा झेलते तो रहना ही होगा किंतु हम सुरक्षित रहेंगे और हमारी रक्षा स्वयं ईश्वर करेंगे । मनमोहन सिंह के बाद देश की मुखिया एक महिला बनेगी और उसके बाद आएगा एक दक्षिण भारतीय नेता जो इस देश के साथ साथ सारे विश्व में हिंदु धर्म का झंडा फहराएगा । सारे देश आतंक के खिलाफ लडने के लिए भारत के साथ आएंगे और अगली असली लडाई आतंक और भारत की अगुवाई में किसी दुसरे देश में लडी जाएगी । कब और कैसे के लिए एक महिला के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार करना होगा । ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें